निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर को सफल बनाने हेतु उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  आगामी 21 नवंबर को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्मारक भवन में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर को सफल बनाने हेतु उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के परिजनों एवं उसके आसपास क्षेत्रों में संपर्क कर निःशुल्क जांच शिविर के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद पूर्णिमा नेत्रालय से आंख का टीम आएगी, जहां मरीजों को आॅख जांच के दौरान मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वही अवध डेंटल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दंत जाॅच भी कराया जाएगा। इस तरह जरूरतमंद लोग इस शिविर के माध्यम से आंख एवं दांत का निशुल्क जांच करवा सकते हैं।
शिविर में सम्मानित अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से उप मुखिया सुनील गुप्ता, कौशल तिवारी श्यामू राव, श्रीकांत सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, जर्जर पोल-तार बदलने और निर्बाध आपूर्ति पर जोर