इलाज के दौरान कैदी ने लगाई छलांग, सातवीं मंजिल से कूदकर मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। इलाज के लिए भर्ती कैदी अशोक कुमार ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार ने दो दिन पहले घाघीडीह केंद्रीय कारा में अपनी ही थाली से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उसने मौका पाकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले से आत्महत्या का प्रयास कर चुके कैदी की निगरानी में कमी कैसे हुई, यह जांच का विषय बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

See also  शिकारियों को सख्त चेतावनी, सेंदरा पर वन विभाग का बड़ा एक्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed