दलमा में अवैध निर्माण हटाने की तैयारी, जिम्मेदार अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

Advertisements

रांची : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में नियमों की अनदेखी कर बनाए गए कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी ने बिना आवश्यक अनुमति के बने निर्माण और टूरिज्म कॉटेज को हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसे निर्माणों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कमेटी के अनुसार दलमा वन्यजीव अभयारण्य इको-सेंसिटिव जोन के अंतर्गत आता है। ऐसे क्षेत्रों में किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित वन्यजीव बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना आवश्यक है। निर्धारित अनुमति के बिना किए गए निर्माण को नियमों के विरुद्ध माना गया है। दलमा क्षेत्र में बनाए गए कुछ टूरिज्म कॉटेज को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। जानकारी के अनुसार इनमें कुछ निर्माण वन विभाग के अधिकारियों की ओर से सरकारी राशि से कराए गए थे, लेकिन आवश्यक NOC नहीं ली गई थी। ऐसे कॉटेज को हटाने का निर्देश दिया गया है।

कमेटी ने स्पष्ट किया है कि केवल अवैध निर्माण हटाने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। निर्माण की अनुमति देने या नियमों का उल्लंघन रोकने में कथित लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया है और यह वन्यजीव अभयारण्यों में नियमों के अनुपालन की निगरानी करती है।

 

About The Author

You may have missed