दीपावली ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, 28 अक्टूबर तक नि:शुल्क प्रवेश

Advertisements

जमशेदपुर : दीपावली के मौके पर खरीदारी को लेकर शहरवासियों में उत्साह बढ़ रहा है। बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चैंबर भवन में आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मेले में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। यहां हस्तनिर्मित दीये, मोमबत्तियां, सिल्वर ज्वेलरी, परिधान और सजावटी सामान सहित कई उत्पाद उपलब्ध हैं। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करना है। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया और उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि यह पहल महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ट्रेड फेयर का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों शारदा केडिया, प्रभा अग्रवाल, मंजू कांवटिया, सविता संथालिया और बबीता मुनका ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया और सुरेश संथालिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी तथा महासचिव पुनीत कांवटिया मौजूद थे। चैंबर के पदाधिकारी मेले में उपभोक्ताओं और उद्यमियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित कराने में सहयोग कर रहे हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार और उद्यमियों को अपने सामान के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है।

दीपावली ट्रेड फेयर 28 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन पुनीत कांवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भरत मकानी ने दिया। मौके पर राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, अनिल रिंगसिया, सुमन नागेलिया, मनोज गोयल, नवल किशोर बरनवाल और उमंग अग्रवाल उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed