रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर,महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है

0
Advertisements

दावथ/रोहतास  (चारो धाम मिश्रा):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिठवा रूद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर जुटे सभी श्रद्धालु । आपको बताते चलें कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र बिठवा के पावन धरती पर भारत के महान संत खड़ेसरी करतार दास जी महाराज के पावन उपस्थिति में रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है । जिसमें भारत के कई प्रसिद्ध संत-महंथ की आने की संभावना है । महायज्ञ की शोभा यात्रा 3 जून 2022 को शिव मंदिर स्थल से शोभा यात्रा पूजन के उपरांत प्रारंभ होगी , तत्पश्चात शोभायात्रा दावथ एन एच 120 मुख्य पथ होते हुए शोभा यात्रा मलियाबाग पहुंचेगी। उसके बाद जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्त काव नदी से जल भरकर शिव मंदिर यज्ञ स्थल पहुंचेंगे। भारत के अंतरराष्ट्रीय संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का आगमन 9 जून को होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 11 जून 2022 को होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अनंत सिंह का जेडीयू पर हमला, बोले- चुनाव में 12 सीटों पर सिमट जाएगी पार्टी

Thanks for your Feedback!

You may have missed