प्रेमचंद की कहानियों ने बांधा समां, ‘प्रायश्चित’ नाटक ने मारी बाजी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सेंट मैरी इंग्लिश हाईस्कूल, बिष्टुपुर में शुक्रवार को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानियों पर आधारित नाटकों का मंचन किया। रूबी हाउस ने ‘निमंत्रण’, टोपाज हाउस ने ‘बूढ़ी काकी’, सफायर हाउस ने ‘प्रायश्चित’ और एमराल्ड हाउस ने ‘मंत्र’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना हासिल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता में सफायर हाउस के ‘प्रायश्चित’ नाटक को प्रथम, टोपाज हाउस के ‘बूढ़ी काकी’ को द्वितीय और रूबी हाउस के ‘निमंत्रण’ को तृतीय स्थान मिला। ‘प्रायश्चित’ की अन्या तिवारी और ‘निमंत्रण’ के हर्ष कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल फादर वर्नोन डिसूजा ने किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल फादर शीतल लकड़ा, सिस्टर अंजनी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

See also  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण एवं वित्तीय समावेशन की हुई समीक्षा, सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

You may have missed