बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर

0
Advertisements

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, हार के लिए खुद को जिम्मेदार माना. प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जो लोग ये सपना देख रहे हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा वो भ्रम में हैं. मैं यहीं रहूंगा, मेहनत करूंगा और दोबारा कोशिश करूंगा.
प्रशांत किशोर ने कहा जिस दल को सिर्फ साढ़े 3 फीसदी वोट मिला है, वहां इतने लोग आए हैं, इससे पता चलता है कि हमने कुछ काम तो किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारे प्रयास में हमें बिल्कुल सफलता नहीं मिली, व्यवस्था परिवर्तन तो छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं कर पाए. हमसे कुछ गलतियां हुई होंगी, इसलिए जनता ने हमें नहीं चुना. मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. हम आत्मचिंतन करेंगे. जो जीत कर आए हैं उनको बधाई.प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उन्होंने जातियों को अलग करने का गुनाह नहीं किया और हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो लोग इन सबका सहारा लेकर जीते हैं, उन्हें आज नहीं तो कल इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग सोचते हैं कि वह बिहार छोड़ देंगे, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने संकल्प लिया, ‘जन सुराज और पीके की जिद्द है बिहार को सुधारने की, और मैं इसे सुधार कर ही रहूंगा। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।’प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि NDA की जीत ₹40,000 करोड़ खर्च करने के सरकारी वादे के कारण हुई। उन्होंने दावा किया कि 29,000 करोड़ रुपये के करीब बांटे गए। हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 62 हज़ार लोगों को ₹10,000 रुपये दिए गए। पूरा सरकारी तंत्र (जीविका दीदी, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता) यह बताने में लगाया गया कि आगे ₹2 लाख की सहायता मिलेगी। आशा, ममता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी बढ़ाई गई, जिस पर लगभग ₹10,000 करोड़ खर्च हुए।अब सीधे नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि वह अपना वादा पूरा करें, अन्यथा उन्हें राजनीतिक झूठ के लिए जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, ‘आपने जो 2 लाख देने का वादा किया है, उन 1.5 करोड़ महिलाओं को अब 6 महीने में 2-2 लाख रुपये दीजिए।’ PK ने चुनौती दी, ‘अगर नीतीश कुमार 1.5 करोड़ लोगों को 2-2 लाख रुपये दे दें… तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अगर बिहार से इसके बाद पलायन रुक जाएगा, तो भी मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने एक नंबर (9121691216) जारी किया और लोगों से अपील की कि वे महिलाएं जिन्हें ₹2 लाख नहीं मिलते हैं, उनसे इस नंबर पर संपर्क करें। PK ने कहा कि अब नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है। अगर लोगों को ₹2-2 लाख नहीं मिले तो वे सरकारी दफ्तरों से लेकर नीतीश कुमार तक जाएंगे। उन्होंने सहारा स्कैम का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी कि जो सरकारी अफसर और जीविका दीदी इस सौदे में शामिल थे, लोग उन्हें ढूंढेंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed