पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका,

0
Advertisements
Advertisements

पेशावर: पाकिस्तान के लोगों को विस्फोट ने दहला दिया है। ये धमाका, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। यहां एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पाकिस्तान ने इसे कायराना हरकत कहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। इस घटना की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धर-पकड़ करने की कोशिश की जा रही है।पाकिस्तानी अधिकारी अमजद ने बताया कि ये घटना बुधवार शाम को अफगानिस्तान की सीमा से सटे बाजौर जिले में हुई। यहां की चारमंग तहसील के जन्नत शाह इलाके में तीनों पीड़ित एक क्षेत्र से गुजर रहे थे और तभी वहां लावारिस विस्फोटक उपकरण फट गया। मृतकों की पहचान 18 साल के शमशाद और 22 साल के उस्मान के तौर पर हुई है।पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि, गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गए। जैब ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा की और बिना देर किए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजने का आदेश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!