एडिलेड एयरपोर्ट के पास विमान हादसा, हैंगर से टकराकर आग लगी, 2 की मौत से दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित पाराफील्ड एयरपोर्ट के पास एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक छोटा ट्विन-इंजन विमान लैंडिंग के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे एक हैंगर से जा टकराया। टक्कर के बाद जोरदार आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना दोपहर करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। विमान के हैंगर से टकराते ही आग तेजी से फैल गई और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को मौके पर बुलाया गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।

ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (ATSB) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हैंगर में मौजूद कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed