आधी रात RAB कैंप पर हमला, बुलडोजर और फायरिंग से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चट्टोग्राम : बांग्लादेश के जंगल सलीमपुर इलाके में देर रात रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) के ट्रेनिंग कैंप पर हथियारबंद हमले से हड़कंप मच गया। हमलावरों ने कैंप और अन्य ढांचों को बुलडोजर से नुकसान पहुंचाया, जबकि सुरक्षाबलों को रोकने के लिए कई जगह सड़क और पुलिया भी खोद दी गई। घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे सीतकुंड उपजिला के अलीनगर इलाके में हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

RAB के मुताबिक हमला पहले से सुनियोजित था और इसके पीछे ‘यासीन बाहिनी’ नाम का हथियारबंद गिरोह शामिल है। कैंप पर फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद RAB, पुलिस और आर्म्ड पुलिस बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर कई लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि करीब 7 घंटे की कार्रवाई के बाद हालात पर काबू पाया गया, हालांकि कई हमलावर फरार होने में सफल रहे।

जंगल सलीमपुर को लंबे समय से आपराधिक गिरोहों का गढ़ माना जाता रहा है। प्रशासन के अनुसार इलाके में करीब 3,100 एकड़ सरकारी जमीन है, जिस पर कब्जे को लेकर पहले भी कई अभियान चलाए जा चुके हैं। इसी साल मार्च में भी करीब 3,200 जवानों ने यहां बड़ा ऑपरेशन चलाया था। एजेंसियों का दावा है कि ‘यासीन बाहिनी’ के 200 से अधिक सदस्य सक्रिय हैं और उसके सरगना मोहम्मद यासीन समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed