घुसपैठ जांच पर सियासी बवाल, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : संताल परगना में अवैध घुसपैठ की जांच को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा गठित जांच समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जनता का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सीमावर्ती जिलों में डिटेंशन सेंटर खोलने की मांग नई नहीं है और इस मुद्दे को लंबे समय से राजनीतिक तौर पर उठाया जाता रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि घुसपैठ जैसी गतिविधियां हो रही हैं तो उसे रोकना पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन ठोस नतीजे सामने नहीं आए। हेमंत सोरेन ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा और कहा कि इन गंभीर विषयों पर चर्चा नहीं हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर राज्य की अपनी जरूरतें और परिस्थितियां होती हैं और उनकी सरकार झारखंड के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

See also  संदेशखाली मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, शेख शाहजहां के करीबी कादर मोल्ला गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed