बकरीद पर भाईचारे की मिसाल, उत्साह और अमन के साथ मनाया गया त्योहार

0
Advertisements

रांची : झारखंड में बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राज्य के कई जिलों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। त्योहार को लेकर बाजारों और मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से रौनक देखने को मिली। लोगों ने कुर्बानी की रस्म निभाई और जरूरतमंदों के बीच मांस व खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आया।

About The Author

See also  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 161 में से 92 पद खाली, आरटीआई से खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed