चुनाव से पहले IT रेड से मचा सियासी बवाल, TMC उम्मीदवार और करीबी के ठिकानों पर छापेमारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। आयकर टीम ने टीएमसी उम्मीदवार देबाशीष कुमार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन प्रस्तावक मिराज शाह के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हुई और कई जगहों पर एक साथ तलाशी ली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, देबाशीष कुमार के घर, रिश्तेदारों के आवास, चुनाव कार्यालय और अन्य ठिकानों पर जांच की गई। यह कार्रवाई कथित भूमि घोटाले और अवैध लेन-देन से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। वहीं मिराज शाह के आवास पर भी टीम पहुंची, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई।इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन छापों को चुनाव से पहले की गई कार्रवाई बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि विपक्ष इसे जांच एजेंसियों की नियमित कार्रवाई बता रहा है। चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में तनाव और बढ़ा दिया है.

See also  स्कूल से लौटते मासूम की मौत के बाद परिजनों को ₹4 लाख का चेक, भावुक कर देने वाला मामला

Thanks for your Feedback!

You may have missed