नीट-जैपसी घोटाले पर सियासी घमासान, कांग्रेस के प्रदर्शन में पथराव और लाठीचार्ज

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : नीट और जेपीएससी भर्ती घोटाले के मुद्दे को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और बाद में पथराव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद वे वापस लौट गए, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड हटाने शुरू किए और इलाके में लगा जाम धीरे-धीरे सामान्य हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सड़क पर ईंट-पत्थर भी बिखरे नजर आए।

नीट और जेपीएससी भर्ती से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस केंद्र और भाजपा के खिलाफ विरोध जता रही है। वहीं, प्रदर्शन को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।

About The Author

See also  छात्र की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, हत्या की आशंका जताकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

You may have missed