विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, रेड के बाद 2 लोग हिरासत में

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विस्फोटक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। नवलशाही थाना क्षेत्र में स्थित एक विस्फोटक मैगजीन हाउस और कारोबारी शंकर यादव के आवास पर NIA की टीम ने छापेमारी कर जांच शुरू की। टीम सुबह से ही नवादा-फुलवरिया के पास स्थित मैगजीन हाउस में जांच-पड़ताल करती रही, जबकि स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि संबंधित मैगजीन हाउस लोकाई निवासी शंकर यादव का है। NIA ने लोकाई स्थित उनके घर पर भी तलाशी ली और दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई अवैध विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति और उससे जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान NIA ने शंकर यादव और महेश कुमार मेहता को हिरासत में लिया है। दोनों नावाड़ोह के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, अवैध विस्फोटकों की कड़ियों की जांच के लिए जिले के कुछ अन्य मैगजीन हाउस भी एजेंसी के रडार पर हैं।

About The Author

See also  लगातार बारिश से स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा, चांडिल डैम के 6 गेट खुले; प्रशासन बोला- बाढ़ का खतरा नहीं

You may have missed