फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ इश्तेहार… ढोल-नगाड़े के साथ कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मैक्लुस्कीगंज : पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त सोनू अंसारी उर्फ साजिद अंसारी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया। थाना प्रभारी धनंजय बैठा के अनुसार आरोपी चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यू मंगरदाहा का निवासी है और उसके खिलाफ मैक्लुस्कीगंज थाना में कांड संख्या 31/25, दिनांक 18 दिसंबर 2025 के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस ने न्यायालय रांची से जारी इश्तेहार को पिपरवार थाना पुलिस के सहयोग से विधिवत तामिल कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में आरोपी के घर, चौक-चौराहों और पिपरवार चार नंबर चौक पर ढोल-नगाड़ा बजाकर सूचना चस्पा की गई। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक डेगन कुमार समेत अन्य जवान मौजूद रहे.

Thanks for your Feedback!

You may have missed