शहादत दिवस पर उमड़ा सम्मान, आंदोलनकारी को याद कर भावुक हुए लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राहे के दोवाड़ू गांव में बुधवार को झारखंड आंदोलन के शहीद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मुंडा एक साहसी और निर्भीक आंदोलनकारी थे, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि उनकी और अनिल महतो की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके लिए लोगों से 10 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक सहयोग राशि ली जाएगी।

कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। उनके पुत्रों ने कहा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना अब अगली पीढ़ी की जिम्मेदारी है। इस दौरान कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने आंदोलनकारी के योगदान को याद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

About The Author

See also  वीरता और सेवा का सम्मान, CM हेमंत सोरेन ने 29 पुलिसकर्मियों को दिए पदक

Thanks for your Feedback!

You may have missed