मानगो में दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने वाला बंटी को पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो की रहने वाली एक युवती से पिछले दो सालों से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अब अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव देने वाले आरोपी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है. मामला रविवार को ही सामने आया था. तब बंटी युवती के घर में चाकू लेकर घुस गया था और उसे जान से मार देने की भी धमकी दे रहा था. बाद में मामला मानगो थाने तक भी पहुंचा था. पुलिस ने जांच के बाद ही आरोपी को देर रात को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एक साल पहले भी थाने तक पहुंचा था मामला

युवती पक्ष के लोगों का कहना है कि यह मामला एक साल पहले भी मानगो थाने तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस की ओर से किसी तरह की पहल नहीं की गयी थी. इस बार मामला बढ़ जाने के कारण पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस अश्लील वीडियो के बारे में भी पता लगाने का काम कर रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने धारा 376 के तहत एक मामला भी दर्ज कर लिया है.

About The Author

See also  14 लाख मतदाता अब भी अनमैप्ड, सबसे ज्यादा चिंता इन दो शहरों की

Thanks for your Feedback!

You may have missed