स्कूल पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : भोजुडीह ओपी पुलिस की ओर से राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसियाम में “Community Outreach Program We’re Friends in Uniform” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में बच्चों को डायल 112, साइबर सुरक्षा एवं साइबर हेल्पलाइन 1930, पोक्सो अधिनियम, सड़क सुरक्षा, नशा और धूम्रपान के दुष्प्रभाव, गुड टच-बैड टच तथा मानव तस्करी जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूछे गए सवालों के जवाब देकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

भोजुडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बच्चों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

About The Author

See also  EPFO में बड़ा बदलाव, नए IT सिस्टम से दावे निपटेंगे तेजी से

Thanks for your Feedback!

You may have missed