SC/ST एक्ट मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता

0
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने SC/ST एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोर्ट ऑफ एडिशनल सेशन जज-1 कम स्पेशल जज बोकारो द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह करीब 56 वर्ष का है और चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर, सूर्य मंदिर के पास का निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ SC/ST केस संख्या 08/2022 में आईपीसी की धारा 504, 506, 34 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(X) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना और छापेमारी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान में पुअनि मुकेश दयाल सिंह, पुअनि संदीप कुमार और आरक्षी महावीर कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

See also  टोकलो IED हमला मामले में मंगल मुंडा को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Thanks for your Feedback!

You may have missed