नवादा में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, सुनसान राइस मिल के पास चली गोलियां… अपराधी घायल

0
Advertisements
Advertisements

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना कोशी गांव के पास स्थित एक सुनसान पड़े राइस मिल परिसर में हुई, जहां पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद संदिग्ध अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अपराधी को मौके पर ही काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए जाने की भी बात कही है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसआईटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अपराधी लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

See also  पूर्णिया–दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन, रूट और टाइमिंग जारी… यात्रियों को बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed