सरकार का बड़ा फैसला, हरभजन सिंह की Z सिक्योरिटी हटाई… घर से सुरक्षा कर्मी वापस

0
Advertisements
Advertisements

चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Z कैटेगरी सुरक्षा वापस ले ली है। इसके तहत उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव हाल के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पहले हरभजन सिंह के आवास पर पंजाब पुलिस के करीब 9 से 10 जवान सुरक्षा में तैनात थे, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है। इसके बाद उनके घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती देखी गई है।

इस फैसले के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि इसे सुरक्षा नीति और राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से सुरक्षा वापस लेने को लेकर आधिकारिक वजह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।

See also  सृजन संवाद की 161वीं गोष्ठी में घुमक्कड़ों के अनुभव, साहित्य और यात्रा पर गहरी चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed