धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Advertisements

Jamshedpur : दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों का काम पहले की तरह जारी रखेंगे और साथ ही शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक शिक्षा मंत्री के पद पर नई नियुक्ति नहीं हो जाती।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रह्लाद जोशी के मौजूदा विभागों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें अस्थायी रूप से शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

 

About The Author

See also  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में मिले थे 50 हजार रुपये

You may have missed