लेवी लेने पहुंचे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, 2 शूटर के पैर में लगी गोली; तीसरा फरार

Advertisements

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन बदमाश लेवी वसूलने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो अपराधियों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुटकी निवासी नजीर अंसारी (36) और वासेपुर निवासी इरफान अंसारी (35) के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायल दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब और मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार विनोद समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल से हथियार, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है।

एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार तीनों आरोपी लेवी वसूलने आए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से एक की फोन पर गोपी खान से बातचीत हो रही थी। पुलिस फरार अपराधी प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

About The Author

You may have missed