अस्पताल में भर्ती सभी आंदोलनकारी छात्र अब स्वस्थ, देवेंद्र महतो समेत आज होंगे डिस्चार्ज

Advertisements

रांची : JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान घायल और बीमार हुए छात्रों की हालत अब बेहतर है। रांची सदर अस्पताल प्रबंधन ने छात्र नेता देवेंद्र महतो समेत सभी भर्ती छात्रों को मंगलवार को डिस्चार्ज करने की तैयारी की है। अस्पताल के अनुसार सभी छात्र पहले की तुलना में काफी स्वस्थ हैं और उन्हें घर भेजा जा सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धरना-प्रदर्शन के दौरान पलामू निवासी राहुल क्रांति, मनीष कुमार सिंह और उम्मे हबीबा समेत कई छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्मे हबीबा को पिछले मंगलवार को अस्पताल में एडमिट किया गया था। आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद इन छात्रों का लगातार इलाज और निगरानी की जा रही थी।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने सोमवार देर रात सभी छात्रों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी की हालत पहले से काफी बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अब अस्पताल प्रशासन डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।

About The Author

See also  झारखंड में 3 अक्टूबर को बड़े मौसम बदलाव के आसार नहीं, IMD ने रखा 'नो वार्निंग' श्रेणी में

You may have missed