4 दिन में 3 देशों के दौरे पर पीएम मोदी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा चार दिन का होगा। इस दौरान पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे। भारत द्वारा 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के चलते पीएम मोदी की इथियोपिया की यात्रा बेहद खास होने वाली है, जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी। संयुक्त राष्ट्र सुधारों और ब्रिक्स एजेंडा सहित अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग को गहरा करेगी, ऐसा इथियोपिया में भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने बताया है।पीएम मोदी की विदेश यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। 15-16 दिसंबर को पीएम मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 16-17 दिसंबर को पीएम मोगी इथियोपिया के दौरे पर होंगे और अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को वो ओमान सल्तनत का रुख करेंगे।विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा की जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगी। इससे भारत-जॉर्डर के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।16 दिसंबर को पीएम मोदी इथियोपिया के लिए रवाना होंगे। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में यह पीएम मोदी की पहली यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।इथियोपिया के बाद पीएम मोदी 17 दिसंबर को ओमान जाएंगे। ओमान सल्तन के दौरे पर पीएम मोदी की मुलाकात सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। भारत और ओमान के द्वीपक्षीय रिश्ते को 70 साल पूरे हो गए हैं, जिसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने ओमान जाने का फैसला किया है। 2023 के बाद ओमान में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed