अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की हुई क्रैश लैंडिंग,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका : अमेरिका के जॉर्जिया में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. जॉर्जिया के गेन्सविले में बीच सड़क पर ही एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. क्रैश लैंडिंग के बाद यह छोटा प्लेन बिजी रोड पर कई गाड़ियों से टकरा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह सिंगल इंजन वाला प्लेन था और इसने ब्राउन्स ब्रिज रोड और पर्ल निक्स पार्कवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. रिपोर्ट के अनुसार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि हॉकर बीचक्राफ्ट बीई-36 उड़ा रहे पायलट ने दोपहर 12:10 बजे के आसपास इंजन में समस्या की सूचना दी थी.प्लेन गेन्सविले ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से कैंटन में चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। डिपार्चर के कुछ समय बाद, पायलट को इंजन में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उसने गेन्सविले की तरफ वापस मुड़ने का फैसला किया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बिना एनओसी कोयला ढुलाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई… सड़क काटकर रोक दिया रास्ता, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!