त्रिकूट रोपवे हादसा में लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल को मिलेंगी सरकारी योजनायें

Advertisements

रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद त्रिकूट रोपवे हादसा में लोगों की जान बचाने वाले देवघर स्थित बलडीहा निवासी पन्नालाल के घर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए उपायुक्त देवघर ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच करते हुए पन्नालाल को आवश्यक सभी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि देवघर रोपवे हादसे में 22 लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल के घर में शौचालय तक नहीं है। उनका परिवार खुले में शौच के लिए विवश है। वे सरकार की अधिकतर योजनाओं से वंचित हैं। उक्त मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने उपायुक्त देवघर को मामले की जांच कर पन्नालाल को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।

About The Author

See also  आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 15 नवंबर तक मेमू रद्द और एक्सप्रेस नियंत्रित

You may have missed