सिदगोड़ा से नाबालिग लड़की को ले भागा पड़ोस का युवक

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का एक मामला सिदगोड़ा पुलिस ने दर्ज किया है. घटना में आरोपी पड़ोस के रहने वाले सोनू पात्रो को बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के दिन नाबालिग लड़की अपने घर पर ही थी. इस बीच ही आरोपी रात को लेकर फरार हो गया. 10 अप्रैल की सुबह जब परिवार के लोग जागे तब बेटी को गायब पाकर उसकी खोज-बीन शुरू की थी. इस बीच ही पता चला कि उसे पड़ोस के रहने वाले सोनू के साथ बाजार में देखा गया था. इसके बाद परिवार के लोग मामले को लेकर सिदगोड़ा थाने में गये. घटना के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के माध्यम से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जायेगा. घटना के बाद से परिवार के लोग खासा परेशान हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed