राजनगर CHC में लापरवाही पर हड़कंप, मां-बच्चे की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग पर गिरी गाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

राजनगर (सरायकेला-खरसावां) : राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए हैं और जांच तेज कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डीसी नितीश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। जांच के दौरान यह सामने आया कि बिजली कटने के बाद टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने की स्थिति बनी, जबकि अस्पताल में जनरेटर और अन्य वैकल्पिक बिजली व्यवस्था होने का दावा किया गया है। डीसी ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक टीम गठित की है, जो यह पता लगाएगी कि इलाज के दौरान किन परिस्थितियों में देरी और लापरवाही हुई। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

See also  26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed