तीन राज्यों में BJP की जीत पर बोकारो में जोरदार जश्न, कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया विजय उत्सव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में सोमवार को बोकारो में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सेक्टर-01 स्थित पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयों का वितरण किया गया। जैनामोड़, सिटी सेंटर और अन्य इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण और अन्य नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के विश्वास का परिणाम है। वहीं, पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन का संकेत बताया।

About The Author

See also  छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, JSSC CGL परीक्षा-रिजल्ट रद्द; 1975 नियुक्तियों पर संकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed