बिजली-पानी को लेकर डीसी की बड़ी बैठक, अफसरों को सख्त निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और लोगों को निर्बाध बिजली-पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।बैठक में उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब चापाकलों की तुरंत मरम्मत की जाए, पाइपलाइन लीकेज को जल्द ठीक किया जाए और जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली विभाग को भी निर्देश दिया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति बनी रहे और खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके साथ ही उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और सभी जूनियर इंजीनियरों को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  93 लाख की लूट और हत्या के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन तक तीर्थयात्री बन पीछा करती रही पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed