महिला अधिकारों पर पैनल डिस्कशन, कानूनी साक्षरता और लैंगिक समानता पर जोर

Advertisements

JHARKHAND: कॉलेज के विमेंस सेल की ओर से मशविरा रूम में महिला अधिकारों पर विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कानूनी सुरक्षा उपायों और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केवल कानूनी प्रावधानों से समानता सुनिश्चित नहीं की जा सकती, बल्कि जेंडर सेंसिटाइज़ेशन के जरिए समाज में वास्तविक जागरूकता लाना भी जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पैनल ने कानूनी साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर चर्चा हुई कि वे किस तरह जेंडर स्टीरियोटाइप्स को चुनौती देकर समानता को बढ़ावा दे सकते हैं।

कार्यक्रम में इस बात पर भी सहमति बनी कि लैंगिक मुद्दों पर सार्थक संवाद में युवाओं की भागीदारी जरूरी है, ताकि जागरूक और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके। इस सत्र में विमेंस सेल के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

About The Author

See also  सीए इंटर परीक्षा में हर्षित केडिया बने सिटी टॉपर, विशाखा दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर

You may have missed