कांड्रा थाना के नए प्रभारी बने विनोद तिर्की, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

Advertisements

कांड्रा : पुलिस निरीक्षक विनोद तिर्की ने सोमवार को कांड्रा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विनोद तिर्की ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशील इलाकों की जानकारी ली तथा पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को गंभीरता से लेकर समय पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कांड्रा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।

 

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में ड्रोन से निगरानी, 24×7 कंट्रोल रूम और पंडालों के सत्यापन के निर्देश

You may have missed