PAK ने राहत सामग्री के नाम पर श्रीलंका को भेजा खराब माल,

0
Advertisements

श्रीलंका: पाकिस्तान अपनी हरकतों की वजह से एक बार फिर हंसी का पात्र बन गया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब किरकिरी हो रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क ने श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और रसद के नाम पर एक्सपायर सामान भेज दिया।बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश और समुद्र के उफान पर होने के कारण श्रीलंका बाढ़ की चपेट में आ गया है। ऐसे में पाकिस्तान ने श्रीलंका की मदद के लिए कुछ सामान भिजवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।श्रीलंका में मौजूद पाकिस्तान हाई कमीशन ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां सभी की नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ गई। यह मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और अब पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राहत सामग्री की तस्वीर शेयर करते हुए पाकिस्तान हाई कमीशन ने लिखा, “पाकिस्तान से आए राहत सामान को श्रीलंका में बाढ़ से प्रभावित हमारे भाइयों-बहनों तक पहुंचा दिया गया है।” इन तस्वीरों को देखते ही यूजर्स की नजर एक्सपायरी डेट पर गई, जहां ‘अक्टूबर 2024’ लिखा था।पाकिस्तान हाई कमीशन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “कचरे को कूड़ेदान में फेंकने की बजाए पाकिस्तान ने अपने एक्सपायर खाने को बाढ़ ग्रस्त श्रीलंका में भेज दिया है।”श्रीलंका इस समय सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, संसाधन खत्म हो रहे हैं और लोगों को खाने-पीने तक की परेशानी है. ऐसे समय में वह दुनिया से ईमानदार मदद की कामना करता है. पाकिस्तान का पुराना माल भेजना और झूठा प्रचार करना इस मानवीय त्रासदी का मजाक उड़ाने जैसा है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed