ओवैसी का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा-श्रीलंका की तरह जनता यहां भी पीएम आवास में घुस जाएगी

0
Advertisements

दिल्ली: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है।ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की श्रीलंका से तुलना की उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर रहे हैं। देखना एक दिन जैसे श्रीलंका में लोग राष्ट्रपति भवन में घुसकर बैठे थे, वैसे ही यहां प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे। लोग कहेंगे कि हमको नौकरी नहीं दी। मैं नहीं चाहता हूं की ऐसा हो, नहीं तो कल मुझपर यूएपीए लग जाएगा।

वोट बैंक की राजनीति की वजह से विकास हुआ है!-ओवैसी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति की वजह से विकास हुआ है! लेकिन मुसलमानों का विकास नहीं हुआ। क्योंकि मुसलमानों को कभी वोट बैंक समझा ही नहीं गया। आज ना तो शिक्षा है और ना ही रोजगार। ओवैसी ने कहा कि संविधान में जो लिखा है, उसका उल्टा हो रहा है। हमारे देश मे संसदीय लोकतंत्र तो है। लेकिन हम उसको वास्तविक प्रारूप नहीं दे पा रहे।

डोभाल से पूछा, देश में धार्मिक कट्टरता कौन फैला रहा है

इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी एआईएमआईएम प्रमुख के निशाने पर रहे।एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अजीत डोभाल को बताना चाहिए कि देश में धार्मिक कट्टरता कौन फैला रहा है। एनएसए सभी को बताए कि कट्टरता फैलाने वाले ‘कुछ तत्व’ कौन हैं। वे बातें क्यों बना रहे हैं। बता दें कि अजित डोभाल ने विभिन्न धर्मों के नेताओं से धर्म और विचारधारा के नाम पर दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रही कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला करने का आग्रह किया था।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed