नशे के कारोबार का विरोध पड़ा भारी, शांति समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या से सनसनी
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में नशे के कारोबार का विरोध करने पर शांति समिति के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।हत्या से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
Advertisements



