इंजीनियरिंग में लेटरल एंट्री का मौका, आज से शुरू रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग

Advertisements

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने अभियंत्रण प्रवेश प्रतियोगिता (लेटरल एंट्री) परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके आधार पर राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 6 अगस्त से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। सीट आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, आरक्षण नियमों और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। JCECEB ने सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है, ताकि नामांकन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एलबीएसएम कॉलेज में बनेगा 4 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक हॉस्टल, आदिवासी छात्रों को मिलेगी राहत

You may have missed