सड़क दुर्घटना में हुई इकलौते बेटे की मौत

Advertisements

कोचस (रोहतास):- ऐसी सड़क दुर्घटनाएं रोज हो रही है। जहां किसी का परिवार उजड़ रहा है तो किसी का घर का चिराग बुझ रहा है तो कितनी औरते है इस हादसे की वजह से विधवा हो जा रही है। सोमवार के सुबह 10 बजे गंगवालिया वन रोड शिव मंदिर के समीप पिकअप और बाइक के टक्कर मे इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राहुल कुमार उम्र 26 वर्ष पिता विजय चौधरी ग्राम अकोढा के निवासी बताए जा रहे है। इस घटना की खबर परिजनो को मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनो ने बताया कि मेरे पुत्र राहुल कुमार बिजली विभाग मे मीटर मैन का काम करता था। जिसमें नित दिन की भांति आज भी अपने काम के लिए मीटर तथा केबल लेकर किसी ग्रामीण के यहां लगाने के लिए लेकर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक पिकअपने अनियंत्रित होकर मेरे बेटे की बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी और रौदते हुए पार हो गई। जब लोगो ने पीछा किया तो चालक पिकअप छोड़ भाग निकला। वही आनन-फानन मे वहां पर मौजूद ग्रामीणो की मदद से पीएचसी ले जाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मी की गैर मौजूदगी होने पर समय से इलाज ना होने पर राहुल ने दम तोड़ दिया।

वहीं मौत के बाद परिवार वाले तथा ग्रामीणो ने 2 घंटे तक बीच चौराहे पर मृतक को रखकर जमकर बवाल काटा जिसमे 2 घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। मृतक के परिजनों का कहना है अगर सही समय पर पीएचसी मे डॉक्टर उपस्थित रहते तो मेरे पुत्र का इलाज हो जाता और शायद मेरे घर का चिराग बुझने से बच जाता। वहीं घटना के बाद सिविल सर्जन सुधीर कुमार ने कोचस पीएचसी हॉस्पिटल पहुंच पुष्टि करते हुए बताया कि जब राहुल हॉस्पिटल मे इलाज के लिए आया तो वहां पर एक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया शरीर से काफी खून बह चुकी थी जिसके वजह से शरीर में खून नहीं रहने की वजह से उन्होंने ओपीडी मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही इस घटना को जानकारी थाने को मिली। थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने बताया कि घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जाम को छुड़ाया गया, जिसमे की प्रशासन को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारी पिकअप को अपने कब्जे मे ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाशी की जा रही है और मृत शरीर को प्रशासन अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

About The Author

You may have missed