डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने प्रतीक्षालय सह पुस्तकालय का एसपी आशीष भारती ने किया उद्घाटन

Advertisements

डेहरी /रोहतास  (रवि कुमार ):-  रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चरित्र प्रमाण पत्र एवं पुलिस अधीक्षक से मिलने आने वाले सभी लोगों के लिए बैठने के लिए प्रतीक्षालय सा पुस्तकालय का निर्माण कराया गया था जिसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को रोहतास एसपी आशीष भारती ने फीता काटकर किया।रोहतास एसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों के बैठने के लिए पूर्व में कोई व्यवस्था नहीं थी इसीलिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रतिक्षालय सा पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है ताकि यहां आए सभी आगंतुक अपने समय का सदुपयोग करते हुए पुस्तकालय में रखी गई किताबों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।पुस्तकालय में सभी तरह की किताबें उपलब्ध कराई गई है जिसे यहां आने वाले लोग यहॉं रह कर पढ़ भी सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे अपने घर भी ले जाकर पढ़कर वापस ला सकते हैं। पुस्तकालय का निर्माण करने का उद्देश्य यही है कि यहां आने पर लोगों को ख़ासकर युवाओं को काफी समय तक व्यर्थ बैठना पढ़ता था जिसका अब लोग व्यर्थ समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

See also  पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मंच पर मांगी माफी, फिर साथ काम करने का दिया संकेत

You may have missed