सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक की मौत , दो लोग जख्मी

Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):- गुरुवार की अहले सुबह लगभग 4:15 बजे काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक ब्यक्ति की मौत हो गई । साथ ही दो अन्य लोग जख्मी हो गए । इसकी जानकारी देते हुए काराकाट थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में फॉर्च्यूनर गाड़ी जाकर टकरा गई । गाड़ी टकराने के उपरांत फॉर्च्यूनर गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी में सवार चालक सहित चार लोग थे । उन्होंने कहा कि गाड़ी नावाडीह का बताया जा रहा है । जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली त्वरित घटनास्थल पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए नारायण मेडिकल अस्पताल जमुहार में भर्ती कराया गया । जहां पर इलाज के क्रम में शिवसागर निवासी कृष्णा मुरारी सिंह की मौत हो गई । बाकी अन्य दो जख्मी लोगों का इलाज नारायण मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति सुरक्षित पाए गए हैं । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में कर परिजनों के समक्ष पंचनामा तैयार कर अंत्य परीक्षण करने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया । उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस की अभिरक्षा में रखी गई है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed