ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, 63 पुड़िया बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र नगर, कुंवर सिंह रोड निवासी मनोज कुमार दास उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.01 ग्राम वजन की कुल 63 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डीएसपी पटमदा बच्चन देव कुजूर के अनुसार, पुलिस को एनएच-33 स्थित सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर के एक जर्जर मकान में नशे के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस पूरे नशा नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

See also  बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed