हृदय रोग निदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) में “हृदय रोगों में नैदानिक दृष्टिकोण” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग के कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी (CVT) प्रभाग द्वारा किया गया, जिसमें मनिपाल हॉस्पिटल, कोलकाता के कार्डियक साइंसेज विभाग का सहयोग रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सम्मेलन में कुल 241 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 105 प्रतिभागी कैंपस में मौजूद रहे, जबकि 142 विशेषज्ञ ऑनलाइन जुड़े। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लेकर हृदय रोगों के आधुनिक निदान और उपचार पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. जी. अरुण मैया और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवींद्र नाथ चक्रवर्ती ने किया। तकनीकी सत्रों में कई विशेषज्ञों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़े नवीनतम पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही युवा शोधकर्ताओं को अपने शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिसमें उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया और अंत में डिजिटल क्विज के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

About The Author

See also  पार्षदों के दबाव के बाद जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण

Thanks for your Feedback!

You may have missed