रामनवमी शोभायात्रा का न्योता, मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार, सपरिवार होंगे शामिल

0
Advertisements

रांची : रामनवमी महोत्सव को लेकर विभिन्न समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 27 मार्च 2026 को आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों और आयोजकों से अपील की कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर महावीर मंडल, रामनवमी श्रृंगार समिति और तपोवन मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

About The Author

See also  नदी में बही 13 वर्षीय पूनम का शव मिला, 45 मिनट की तलाश के बाद गोताखोरों ने निकाला

Thanks for your Feedback!

You may have missed