रक्षाबंधन पर छात्राओं ने SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब को बांधी राखी
Advertisements

जमशेदपुर:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय हो गया।
Advertisements

छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। वहीं, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान को पुलिस की प्राथमिकता बताया। उन्होंने छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
रक्षाबंधन के इस अवसर ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनापन और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।


