Instagram पर रील देखने में आएगा अब ब्रेक, यहां भी दिखेंगे बिना स्किप होने वाले विज्ञापन…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- इंस्टाग्राम इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को रील देखते वक्त विज्ञापन दिखाई देंगे। इन्हें स्किप भी नहीं किया जा सकेगा। इनकी समय सीमा 3 से 5 सेकेंड के बीच होगी। मेटा ने इस फीचर को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ यूजर्स इससे निराश हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर रोलआउट करता रहता है। कई बार यूजर्स को इंस्टाग्राम के नए फीचर पसंद आते हैं। हालांकि इस बार जो फीचर लाया जा रहा है।

वह बहुत लोगों को पसंद नहीं आएगा। क्योंकि इंस्टाग्राम पर एड ब्रेक (Ad Break) फीचर लाया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

इंस्टाग्राम इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को रील देखते वक्त विज्ञापन दिखाई देंगे। इन्हें स्किप भी नहीं किया जा सकेगा। इंस्टाग्राम ने इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी है।

लेकिन, रैडिट पर कई यूजर्स ने इसको लेकर बताया है। कुछ यूजर्स ने तो इंस्टाग्राम के अल्ट्रनेटिव ऐप्स की जानकारी भी मांगी है। Ad break मिलने के बाद रील देखते वक्त दिखाए जाने वाले विज्ञापन से क्रिएटर्स को फायदा हो सकता है।

यूजर्स होंगे निराश?

कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम के इस फीचर से खफा हैं। भले ही इसे लेकर कंपनी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन फिर भी यूजर्स ने इसके खिलाफ पोस्ट करना शुरू कर दिया है। अधिकतर यूजर्स इंस्टाग्राम के इस फीचर से निराश हैं। सामने आए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को 3 से 5 सेकंड के नॉन स्किपेबल एड दिखाई देंगे।

क्रिएटर्स को होगा फायदा

इस फीचर के मिलने के बाद आम यूजर्स को तो परेशानी हो सकती है। लेकिन क्रिएटर्स के लिहाज से यह फीचर काम का साबित हो सकता है। अगर यहां स्किप न होने वाले विज्ञापन दिखाई देंगे तो जाहिर तौर पर क्रिएटर्स की मौज आएगी। यहां उन्हें यूट्यूब की तरह ही पैसा कमाने के ऑप्शन मिल जाएगा।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed