बिना खाए महीनों जिंदा रहते हैं ये 5 जानवर, जानिए कोन हैं…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जिंदा रहने के लिए भोजन कितना जरूरी होता है इस बात से कोई भी अनजान नहीं है। अब तक आप यही देखते-सुनते आए होंगे कि जानवर तो इंसानों से भी ज्यादा खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जानवरों से मिलवा रहे हैं जो बिना कुछ खाए भी महीनों जिंदा रह लेते हैं। ये जानवर कहीं दूर नहीं बल्कि आपके और हमारे बेहद करीब रहते हैं। आइए जानें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पृथ्वी पर कई अजूबे मौजूद हैं, इनमें से कई से तो इंसान आज भी अनजान है। आज हम आपको बिना खाए-पिए महीनों जिंदा रह लेने वाले कुछ जानवरों के बारे में बताएंगे, जो आपको भी एक बार के लिए सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या ये वाकई हमारे आसपास ही रहते हैं। आइए जान लीजिए कि इनमें ऐसा क्या है, जो इन्हें अन्य जानवरों से अलग बनाता है।

पेंगुइन (Penguins)

पेंगुइन जहां रहते हैं, वहां तापमान इतना ज्यादा कम होता है, कि उनकी भूख खुद ही कम हो जाती है। ऐसे में ये 2-4 महीने तक भी बिना कुछ खाए रह लेते हैं और जब शून्य से नीचे के तापमान पर शिकार की बात आती है, तो नर बच्चों के पास रहकर उन्हें गर्म रखने का काम करते हैं और मादाएं शिकार करने बाहर निकलती हैं।

रेगिस्तानी कछुआ (Desert Tortoise)

50 से 80 साल तक जिंदा रहने वाला रेगिस्तानी कछुआ न सिर्फ 50-60 डिग्री तापमान में भी आराम से जिंदा रह लेता है, बल्कि इसे महीनों तक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि ये अपने मूत्राशय में इसे जमा करके रख लेते हैं। इसी पानी को ऊर्जा में बदलकर ये अपने भोजन की जरूरत को भी पूरा कर लेते हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed