मनोज तिवारी,कंगना रनौत यह पवन सिंह कौन मारेगा बाजी? जाने किस सीट में कौन है आगे…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। गिनती शुरु हो चुकी है, जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है।इस बार कई सेलेब्स भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के नाम शामिल हैं। जिसमें कंगना रनौत, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं जिनकी किस्मत दांव पर लगी है। इन सितारों में कौन मारेगा बाजी ये जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम आपको कौन किस सीट से आगे चल रहा है, इसकी समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कंगना रनौत (हिमाचल प्रदेश- मंडी)

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी की कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है, जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। फिलहाल मंडी से कंगना रनौत आगे चल रही हैं।

हेमा मालिनी (यूपी- मथुरा)

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी यूपी के मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। आज यह साफ हो जाएगा कि हेमा मालिनी जीत का हैट्रिक लगा पाती हैं या नहीं। फिलहाल हेमा इस सीट से आगे चल रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा (पश्चिम बंगाल- आसनसोल)

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट से पश्चिम बंगाल की आसनसोल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के एसएस अहलूवालिया से है। इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

अरुण गोविल (यूपी- मेरठ)

चर्चित और हाॅट मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यहां टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला सपा से सुनीता वर्मा के साथ है। फिलहाल अरुण गोविल-सुनीता वर्मा से पीछे चल रहे हैं।

मनोज तिवारी (दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली)

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस सीट से कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला है। किसकी होगी जीत और कौन हारेगा, जानिए- फिलहाल मनोज तिवारी- कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।

रवि किशन (उत्तर प्रदेश- गोरखपुर)

एक्टर रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रवि किशन का मुकाबला भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद के साथ है। इस वक्त रवि किशन आगे चल रहे हैं।

पवन सिंह (बिहार- काराकाट)

एक्टर और सिंगर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर यहां एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से है। कौन जीतेगा जानिए…

दिनेश लाल यादव निरहुआ (यूपी- आजमगढ़)

भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से चुनावी मैदान में हैं।उनका मुकाबला यहां समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से है। एक्जिट पोल के आंकड़ों में निरहुआ जीतते नजर आ रहे हैं। हालांकि फाइनल नतीजे में कौन जीत रहा है इसके लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल इस सीट से धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed