एक भी पात्र मतदाता न छूटे, सीएम हेमंत सोरेन ने सभी DC को दिए सख्त निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्तों (DC) को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाए, ताकि प्रत्येक योग्य नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घर-घर सत्यापन, प्रपत्रों के समय पर संग्रह और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में सूची में शामिल हो, जबकि अपात्र नामों की पहचान भी नियमों के अनुसार की जाए। साथ ही जिला प्रशासन को पूरे अभियान की नियमित निगरानी कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा गया।


