डीसीए में नए सदस्यों की एंट्री पर बवाल, मेयर के करीबी बाहर, बढ़ा विवाद

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की प्रबंध समिति की बैठक के बाद विवाद और गहरा गया है। आरोप है कि मेयर के करीबी माने जाने वाले कुछ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जबकि रघुकुल और पृथ्वी मेंशन से जुड़े लोगों को संगठन में शामिल किया गया। नए सदस्यों की नियुक्ति को लेकर क्रिकेट जगत में सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें किस आधार पर डीसीए में जगह दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई समिति का गठन किया गया, जिसमें आशनी सिंह को सदस्य बनाया गया। वहीं रघुकुल के अभिषेक सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा विशेष आम सभा बुलाने की मांग को हस्ताक्षरों में अनियमितता का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया। साथ ही संतोष कुमार सिंह और दिवेन तिवारी की जगह अशोक सर्राफ, शिव शक्ति और अभिषेक सिंह को कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

About The Author

See also  एक भी भारतीय का नाम न छूटे, किसी विदेशी का नाम न जुड़े; SIR पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सख्त निर्देश

You may have missed